1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. पश्चिमी मेक्सिको में हुआ दिल दहलाने वाला हत्याकांड, एक मकान से 24 शव बरामद

Western mexico | पश्चिमी मेक्सिको में हुआ दिल दहलाने वाला हत्याकांड, एक मकान से 24 शव बरामद

Western mexico
मेक्सिको सिटी। पश्चिमी मेक्सिको में पुलिस ने एक मकान से 24 क्षत-विक्षत शव बरामद किए हैं। अभियोजकों ने बताया कि एक आपराधिक गिरोह को पकड़ा गया था जिसने इस बारे में जानकारी दी।
 
मिकोएकैन राज्य के अभियोजकों ने बताया कि कोइनिओ टाउनशिप के एक मकान से क्षत-विक्षत शव बरामद किए गए। यह स्थान राज्य की राजधानी मोरेलिया के पश्चिम में स्थित है। मकान से बरामद शवों में से कुछ के अंगों को काटकर अलग किया गया है और मकान के आंगन में दफनाया गया है।
 
इनमें 5 महिलाएं और 19 पुरुष शामिल हैं। इनकी उम्र 20 से 40 के बीच है। इनमें से कई के गलों को रेता गया है और कई के सिर धड़ से अलग किए गए हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि ये हत्याएं 4 से 6 माह पहले की गई हैं।
अगला लेख
आरएसएस ने भाजपा को चेताया, मोदी-शाह हमेशा नहीं कर सकते मदद