1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Hanover Airport, Germany, heat

जर्मनी में गर्मी से रनवे क्षतिग्रस्त, हानोवर हवाई अड्डा बंद

Hanover Airport
सांकेतिक फोटो

बर्लिन। जर्मनी में कई दिन से पड़ रही भयंकर गर्मी के कारण हानोवर हवाई अड्डे का रनवे क्षतिग्रस्त होने के कारण वहां विमानों का परिचालन बंद हो गया है।

जर्मनी के व्यस्ततम हवाई अड्डों में शामिल हानोवर का कहना है कि परिचालन बंद होने से 41 उड़ानें प्रभावित हुई हैं। परिचालन बुधवार को भी बंद रहने की आशंका है। हवाई अड्डा बंद होने से हजारों यात्रियों को दिक्कत आ रही है। (भाषा)
अगला लेख
संसद में सीधी भर्ती पर उठा सवाल, सरकार ने कहा मनोबल पर नहीं पड़ेगा असर