• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Gunman holds 10 people hostage in Paris store
Written By
Last Updated :पेरिस , सोमवार, 13 जुलाई 2015 (17:33 IST)

पेरिस के एक स्टोर में बंदूकधारियों ने 10 लोगों को बंधक बनाया

paris gunman hostage france पेरिस बंदूकधारी
पेरिस। पेरिस के पास सोमवार को एक प्रीमार्क स्टोर पर बंदूकधारियों ने कब्जा कर लिया। इस स्टोर के  अंदर इन बंदूकधारियों के साथ लगभग 10 लोग मौजूद हैं। पुलिस के अनुसार यह स्टोर को लूटने का प्रयास प्रतीत होता है। घटनास्थल पर विशेष बलों को भेजा जा चुका है।
फाइल फोटो
एक पुलिस सूत्र ने बताया क‍ि स्थानीय समयानुसार सवेरे 6.30 बजे के आसपास 2-3 हथियारबंद  अपराधी प्रीमार्क स्टोर के अंदर गए जिसे हमने शुरुआत में दुकान लूटने का एक मामला समझा। यह घटना विलेनेयूव-ला-गरेने में हुई।
 
एक अन्य पुलिस सूत्र ने बताया कि स्टोर की एक कर्मचारी ने सवेरे लगभग 7 बजे पहले अपने बॉयफ्रेंड  को एक टेक्स्ट मैसेज के माध्यम से सूचित किया कि उसे 2 बंदूकधारियों ने बंधक बना लिया है।
 
पुलिस ने क्वार्ट्ज मॉल के आसपास के क्षेत्र में यातायात को रोक दिया है। यहीं पर प्रीमार्क स्टोर स्थित  है। आसपास की अन्य सभी दुकानें बंद करा दी गई हैं। (भाषा)