1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Google made a doodle of Otto Wichterle

कौन हैं Otto Wichterle, जिनके नाम पर गूगल ने बनाया डूडल

Otto Wichterle
गूगल आज अपने डूडल के माध्‍यम से चेक गणराज्‍य के महान केमिस्‍ट 'ओटो विचरले' का जन्‍मदिन मना रहा है। विटरले ने सॉफ्ट कॉन्टैक्ट लैंस का आविष्कार किया था। आज ही के दिन विटर्ले का जन्म 1913 में चेक गणराज्य (तब ऑस्ट्रिया-हंगरी) के प्रोस्टेजोव में हुआ था। गूगल उन्‍हें उनके 108वें जन्मदिन पर याद कर रहा है।
 
विज्ञान प्रेमी रहे विचरले ने 1936 में प्राग इंस्टीट्यूट ऑफ केमिकल टेक्नोलॉजी से जैविक रसायन विज्ञान में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की। उन्होंने 1950 के दशक के दौरान प्रोफेसर के रूप में पढ़ाते हुए ही आंखों के प्रत्यारोपण के लिए एक शोषक और पारदर्शी जेल विकसित किया था।
 
कॉन्टैक्ट लैंस के आविष्कारक के रूप में विटरले सबसे प्रसिद्ध हैं। उनके आविष्‍कारों ने 'स्मार्ट' बायोमैटिरियल्स जैसी अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीकों की नींव रखी जिनका उपयोग मानव संयोजी ऊतकों को ठीक करने के लिए किया जाता है और जैव-पहचानने योग्य पॉलिमर तैयार करने में इस्‍तेमाल होता है।
 
आज के डूडल में ऑटो को उनकी लैबोरेटरी में कॉन्‍टैक्‍ट लैंस के साथ बनाया गया है। यह उनके आविष्‍कार का ही परिणाम है जिससे हजारों-लाखों लोग चश्‍मे के बगैर चश्‍मे के बगैर भी इस खूबसूरत दुनिया को देख पाते हैं। ऑटो का आज 108वां जन्मदिन है।
अगला लेख
ग्राउंड रिपोर्ट: खंडवा उपचुनाव में भाजपा और कांग्रेस दोनों को सता रहा भितरघात का मुद्दा, चुनाव परिणाम पर दिल्ली की भी नजर !