• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. girls converts into boys without treatment
Written By

OMG! जहां बिना इलाज लड़कियां बन जाती हैं लड़का...

girls
सांतोस डोमिंगोज। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि अफ्रीकी देश डोमिनिक रिपब्लिक में एक ऐसा गांव है, जहां लड़की पैदा होने के बाद अपने आप लड़का बन जाती हैं।
 
डोमिनिकन रिपब्लिक में स्थित सेलिनास गांव में ऐसा ही होता है। यहां लड़की पैदा होने के 12 साल बाद अपने आप लड़का बन जाती है। लड़की शारीरिक और बायोलॉजिकल रूप से भी लड़का बन जाती हैं। यह बदलाव उसके पूरे शरीर में होता है। उनका प्राइवेट पार्ट भी लड़कों जैसा हो जाता है।
 
वैज्ञानिकों का कहना है कि ऐसा होने का कारण कोई चमत्कार नहीं, बल्कि आनुवांशिक बीमारी के कारण होता है। यह बीमारी गर्भावस्था के दौरान होती है। इस आनुवंशिक बीमारी के कारण बच्चे को जरूरी एंजायम्स नहीं मिल पाते हैं। बच्चों में पुरुष सेक्स वाले हार्मोन्स नहीं के बराबर बन पाते हैं। परिणामस्वरूप इसका असर बच्चों के लिंग पर होता है।
 
इस कारण से इनके लिंग का आकार इतना छोटा होता है, जिसे समझ पाना मुश्किल हो जाता है कि पैदा हुआ बच्‍चा लड़का है या लड़की, लेकिन 12 वर्षों की उम्र पूरी करने के बाद जब बच्चा बड़ा होता है तब वह एक पुरुष के रूप में पूर्ण आकार लेता है। 
ये भी पढ़ें
अमेरिका में आग, 82 हजार से ज्यादा लोग बेघर