1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Geeta Gopinath's statement regarding inflation

गीता गोपीनाथ बोलीं, मुद्रास्फीति को काबू में लाने की मुहिम अभी समाप्त नहीं

Geeta Gopinath
Geeta Gopinath's statement regarding inflation : अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (IMF) प्रथम उप-प्रबंध निदेशक गीता गोपीनाथ (Geeta Gopinath) ने मंगलवार को कहा कि मुद्रास्फीति के खिलाफ अभियान अभी खत्म नहीं हुआ है। ऐसे में महंगाई को काबू में लाने को लेकर उच्च ब्याज दर की स्थिति अभी कुछ समय बनी रह सकती है। गोपीनाथ ने कहा कि हालांकि ब्याज दर के इस साल कम होने की संभावना है।
 
यहां विश्व आर्थिक मंच की वार्षिक बैठक के दौरान एक सत्र में गोपीनाथ ने ब्याज दर में कटौती को लेकर बाजार की उम्मीद को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि बाजार उम्मीद कर रहा है कि केंद्रीय बैंक नीतिगत दर में आक्रामक तरीके से कटौती करेंगे। मुझे लगता है कि इस निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी।
 
हमें उम्मीद करनी चाहिए कि इस साल प्रमुख ब्याज दर में कुछ समय के लिए कमी आएगी। लेकिन अभी जो हम आंकड़े देख रहे हैं, उसके आधार पर हमें उम्मीद है कि इस साल की दूसरी छमाही में इसकी अधिक संभावना है। उन्होंने यह भी कहा कि बड़े स्तर पर मंदी की संभावना कम है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
गिरगिट वाले बयान पर अखिलेश का मायावती पर पलटवार- सपा तो उन्हें PM बनाने का सपना देख रही थी