रविवार, 28 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Friends of MP celebrated Holi festival in amrica
Written By
Last Modified: सोमवार, 10 अप्रैल 2023 (22:14 IST)

फ्रेंड्‍स ऑफ एमपी ने अमेरिका में धूमधाम से मनाई होली, चारों ओर बिखरे खुशियों के रंग

फ्रेंड्‍स ऑफ एमपी ने अमेरिका में धूमधाम से मनाई होली, चारों ओर बिखरे खुशियों के रंग - Friends of MP celebrated Holi festival in amrica
न्यू जर्सी। अमेरिका में बसे भारतीय अपने त्योहारों और परंपराओं बड़े उत्साह के साथ मनाते हैं। ऐसे ही फ्रेंड्‍स ऑफ एमपी ने होली और वसंत के आगमन को बह़े ही धूमधाम से मनाया। 'पधारो म्हारा घर' पर करीब 20 परिवार इकट्ठा हुए। इन परिवारों ने एक-दूसरे के लिए मेहमान और मेजबान की भूमिका निभाई।

स्वादिष्ट नाश्ते के साथ ही गीत-संगीत और नृत्य के साथ यह धूमधाम से पर्व मनाया गया। होली के दिन सभी परिवारों ने खूब रंग-गुलाल उड़ाया। हर दिन को एक थीम के साथ मनाया गया।

चार परिवारों ने त्योहारों में मेजबानी की। 'अपनापन' और 'एमपी का दोस्त' भी इन त्योहारों की थीम थी। बेतुल, मंदसौर, नीमच, अम्बाह, ओरछा जैसे शहरों से आने वाले लोगों ने ये त्योहारों धूमधाम से मनाया। 
ये भी पढ़ें
सरकार चाइल्ड हेल्पलाइन '1098' के लिए मानक संचालन प्रक्रिया लेकर आई