1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Floods and landslides in Indonesia

इंडोनेशिया में बाढ़ व भूस्खलन में मृतकों की संख्या 77 हुई

Indonesia
जकार्ता। इंडोनेशिया के पूर्वी क्षेत्र पापुआ प्रांत में बाढ़ और भूस्खलन में मृतकों की संख्या बढ़कर 77 हो गई है। इन हादसों में 116 घायल भी हुए हैं। स्थानीय अधिकारी ने सोमवार को बताया कि बचाव एवं राहत कार्य किए जा रहे हैं।
 
समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक जयापुर जिले में तलाश और बचाव कार्यालय के प्रवक्ता युदी योंतो ने कहा कि शनिवार को कई गांवों में प्राकृतिक आपदा के बाद 41 लोग गंभीर रूप से घायल हुए और 75 अन्य लोगों को मामूली चोटें आईं।
 
युदी ने कहा कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है तथा तलाश और बचाव के प्रयासों में भारी मशीनरी एवं उपकरणों के साथ सैनिकों और कार्यकताओं को शामिल किया जा रहा है। एजेंसी के अनुसार 4 हजार से अधिक लोगों को मजबूरन अपना घर छोड़ना पड़ा और उनको सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया। इंडोनेशिया में भारी बारिश के दौरान बाढ़ और भूस्खलन की घटनाएं बार-बार होती रहती हैं। (वार्ता)
अगला लेख
खिलाड़ियों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता : आईसीसी