1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. first Hindu temple to be built in Abu Dhabi

अबू धाबी में पहले हिन्दू मन्दिर का शिलान्यास, मोदी ने दी बधाई

Abu Dhabi
अबू धाबी। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की राजधानी अबू धाबी में शनिवार को पहले हिन्दू मंदिर के शिलान्यास समारोह में बड़ी संख्या में भारतीयों ने भाग लिया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस मौके पर खाड़ी देश को बधाई दी।
 
रिपोर्ट के अनुसार यूएई में भारतीय राजदूत नवदीप सूरी ने इस मौके पर खाड़ी देशों को मुबारकबाद देते हुए मोदी का बधाई संदेश पढ़ा। प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि 130 करोड़ भारतीयों की ओर से मेरे प्रिय मित्र और अबू धाबी के क्राउन प्रिंस महामहिम शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान को बधाई देता हूं।
 
मोदी अपने संदेश में कहा कि तैयार होने के बाद यह मंदिर सार्वभौमिक मानवीय मूल्यों और आध्यात्मिक नैतिकता का प्रतीक होगा, जो भारत और यूएई दोनों की साझा विरासत होगा।
 
बोचासनवासी अक्षर-पुरुषोत्तम स्वामिनारायण संस्थान के प्रमुख आध्यात्मिक महंत स्वामी महाराज ने समरोह की अध्यक्षता की। इसके बाद मुख्य पूजा स्थल पर पवित ईंटें रखी गईं। मोदी की वर्ष 2015 में पहली यात्रा के दौरान यूएई सरकार ने अबू धाबी में मंदिर बनाने की योजना को मंजूरी दी थी। (वार्ता)
अगला लेख
हिन्दुत्व पर दिग्विजय का बड़ा बयान, बोले- यह शब्द मेरी डिक्शनरी में नहीं