• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. firing on atlanta airport
Written By
Last Modified: रविवार, 21 नवंबर 2021 (10:04 IST)

अमेरिकी हवाईअड्डे पर गोली चलने से मची अफरा-तफरी

अमेरिकी हवाईअड्डे पर गोली चलने से मची अफरा-तफरी - firing on atlanta airport
अटलांटा। अटलांटा के हवाईअड्डे के सुरक्षा जांच क्षेत्र में शनिवार को दुर्घटनावश बंदूक चल जाने से अफरा-तफरी मच गई। इस घटना में जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।
 
हार्टसफिल्ड जैक्सन अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के एक अधिकारी ने ट्विटर पर बताया कि हवाईअड्डे में कोई हमलावर नहीं है। यह घटना दोपहर को करीब डेढ़ बजे सुरक्षा जांच क्षेत्र में हुई। बंदूक चलने की आवाज और उसके कारण मची अफरा-तफरी के वीडियो लोगों ने सोशल मीडिया पर डाले। देश के अन्य हिस्सों से अटलांटा आने वाले विमानों को अस्थायी तौर पर रोक दिया गया।
 
हवाईअड्डे के अधिकारियों ने कहा कि कोई यात्री और कर्मचारी खतरे में नहीं हैं। हवाईअड्डे पर सामान्य परिचालन दोपहर करीब साढ़े तीन बजे बहाल हो गया।
ये भी पढ़ें
लगातार 17वें दिन भी पेट्रोल डीजल के दाम स्थिर