1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Pakistan again lifts ban on Tiktok after 4 months

पाकिस्तान में हटा TikTok से प्रतिबंध, 15 माह में चौथी बार लगाकर हटाया बैन

tiktok
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के मीडिया नियामक प्राधिकरण ने 4 महीने बाद शुक्रवार को टिकटॉक से प्रतिबंध फिर से हटा लिया। इस वीडियो को साझा करने वाली चीन की लोकप्रिय सेवा ने आश्वासन दिए हैं कि वह अश्लील सामग्री के प्रसारित होने पर नियंत्रण लगाएगी जिसके बाद यह प्रतिबंध हटाया गया है।
 
ऐसा पाकिस्तान में पिछले 15 महीनों चौथी बार है, जब पाकिस्तान दूरसंचार प्राधिकरण ने टिकटॉक पर प्रतिबंध लगाया और फिर हटाया है। किशोरों और युवाओं के बीच लोकप्रिय टिकटॉक पर पाकिस्तान ने सबसे पहले अक्टूबर 2020 में प्रतिबंध लगाया था। उसने कहा था कि उसे ऐप पर सामग्री कथित तौर पर अनैतिक, अश्लील और अशिष्ट पाए जाने को लेकर कई शिकायतें मिली थीं।
 
नियामक एजेंसी ने ट्विटर पर एक बयान में कहा कि टिकटॉक ने पाकिस्तान को आश्वासन दिया है कि वह उन उपयोगकर्ताओं को ब्लॉक करेगी, जो गैरकानूनी सामग्री अपलोड करते हैं।
अगला लेख
कांग्रेस आज पूरे देश में मनाएगी किसान विजय दिवस, जगह-जगह होगा सभाओं का आयोजन