1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Firing at Saudi embassy in The Hague

द हेग में सऊदी अरब दूतावास पर गोलीबारी, कोई हताहत नहीं

Shootout
द हेग। द हेग में सऊदी अरब के दूतावास पर गुरुवार सुबह गोलीबारी की गई। गोलीबारी में कोई व्यक्ति घायल नहीं हुआ और पुलिस घटना की जांच कर रही है। डच पुलिस ने यह जानकारी दी।

प्रवक्ता स्टीवन वैन सैंटेन ने कहा कि गोलीबारी के बारे में पुलिस को सुबह छह बजे (स्थानीय समयानुसार) सूचना मिली। अधिकारियों को इमारत के बाहर गोलियों के कई खोखे मिले और स्थानीय मीडिया ने इमारत की खिड़कियों में गोलिया लगने से हुए छेद की तस्वीरें दिखाईं।

गोलीबारी के कारणों का पता अभी नहीं चल पाया है। गुरुवार सुबह दूतावास को फोन किया गया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।(भाषा)
अगला लेख
पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष के काफिले पर हमला