सम्बंधित जानकारी
- लेबनान में इजराइल का ग्राउंड ऑपरेशन, निशाने पर सीमा के गांव
- फ्रेंड्स ऑफ एमपी न्यूयॉर्क न्यूजर्सी की पिकनिक में इंदौरी पोहे-जलेबी, 300 लोग हुए शामिल
- अब अंतरिक्ष में भी लड़ने को तैयार चीन, अदृश्य रहकर शत्रु पर करेगा हमला
- Jaishankar US Visit : अमेरिका पहुंचे विदेश मंत्री जयशंकर, एंटनी ब्लिंकन से करेंगे मुलाकात, इन मुद्दों पर होगी चर्चा
- सिंगापुर में उद्यमियों ने कहा- वैश्विक अर्थव्यवस्था में भारत की भूमिका के साथ हिन्दी की धमक बढ़ी
बैंकॉक में स्कूल बस में लगी भीषण आग, 25 की मौत
Thailand news in hindi : थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में एक दिल दहला देने वाले हादसे में स्कूली बच्चों को ले जा रही बस में आग लग गई। इस भयावह हादसे में बच्चों और शिक्षकों समेत 25 लोगों के मारे जाने की आशंका है।
बताया जा रहा है कि बस बच्चों को लेकर स्कूल टूर पर जा रही थी। अचानक एक टायर फटने और फिर सड़क अवरोधक से उसके टकरा जाने के कारण बस में आग लग गई। देखते ही देखते बस जलकर राख हो गई।
थाईलैंड के परिवहन मंत्री सूरिया जुंगरुंगरुएंगकित ने बताया कि बस में 44 बच्चे-टीचर सवार थे और वे सभी स्कूल की एक यात्रा के लिए केंद्रीय उथाई थानी प्रांत से बैंकॉक के अयुत्थाया की ओर जा रहे थे।थाईलैंड में स्कूल बस में लगी आग। टायर फटने से हुआ हादसा
— Webdunia Hindi (@WebduniaHindi) October 1, 2024
*5 टीचर समेत 44 लोग बस में सवार थे #fire #bus #Accident #BusAccident #rangsit #fieldtrip #Thailand #viralvideo pic.twitter.com/DUCgxfbZrG
सोशल मीडिया पर आए इस घटना के वीडियो वायरल हो रहे हैं। इसमें नजर आ रहा है कि बस जल रही है है और इससे काले धुएं का गुबार निकल रहा है।
Edited by : Nrapendra Gupta
