1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Fire in forest of California

कैलिफोर्निया के जंगल में आग, 500 घर जले, खतरे में 5000

Fire in forest of California
फाइल फोटो

रेड्डिंग (अमेरिका)। उत्तरी कैलिफोर्निया के जंगल में लगी आग में 500 घर जल गए हैं और 5000 अन्य खतरे का सामना कर रहे हैं। सोमवार को एक वाहन में मशीनी गड़बड़ी के कारण यह आग लगी थी।

कैलिफोर्निया अग्निशमन विभाग की शुक्रवार को जारी विज्ञप्ति में कहा गया कि घरों को नुकसान पहुंचने का आंकड़ा और भी अधिक हो सकता है। कल रात तक आग 194 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैल गई। सोमवार को एक वाहन में मशीनी गड़बड़ी के कारण यह आग लगी थी।

मंगलवार को यह नियंत्रण से बाहर हो गई और रेड्डिंग शहर तक पहुंच गई। आग से अपनी जान को खतरे के चलते करीब दस हजार लोग शहर से सुरक्षित स्थानों पर चले गए हैं। आग दो दमकलकर्मियों की जान ले चुकी है। (भाषा)
अगला लेख
मणिपुर में भीड़ का पुलिस पर हमला, एसपी समेत 10 घायल