शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Jovenal Moisi
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 9 जुलाई 2021 (08:37 IST)

हैती के राष्ट्रपति की हत्या के मामले में हुआ खुलासा

हैती के राष्ट्रपति की हत्या के मामले में हुआ खुलासा | Jovenal Moisi
पोर्ट-ओ-प्रिंस। हैती के राजदूत बूचित एडमंड अमेरिका में कहा कि 53 वर्षीय जोवेनल मोइसी की हत्या को विदेशी आतंकियों और पेशेवर हत्यारों ने सोची-समझी साजिश के तहत अंजाम दिया है।

 
राष्ट्रपति जोवेनल मोइसी की हत्या के मामले में पुलिस ने 4 संदिग्ध लोगों को मार गिराया है। जबकि 2 अन्य को गिरफ्तार किया गया है। उनकी हत्या उनके निजी आवास में बुधवार तड़के हुई। पुलिस के हवाले से बताया गया है कि मोइसी की हत्या में 26 कोलंबियाई और 2 अमेरिकी नागरिक शामिल हैं।  इस घटना के बाद इस बेहद गरीब देश में राजनीतिक व सामाजिक हालात और खराब होने की आशंका जताई जा रही है। इस बीच देश में आपात स्थिति की घोषणा कर दी गई है।

 
हैती के राष्ट्रीय पुलिस बल के प्रमुख लेओन चार्ल्स ने बताया कि संदिग्ध बंदूकधारियों ने 3 पुलिस अधिकारियों को बंधक बना लिया था जिन्हें बुधवार रात तक मुठभेड़ के बाद मुक्त कराया गया। उन्होंने बताया कि हमलावर अमेरिकी औषध प्रवर्तन एवं प्रशासन (डीईए) के एजेंट बनकर आए थे। इस हमले में मोइसे की पत्नी एवं प्रथम महिला मार्टिनी मोइसी को भी गोली लगी थी, जिनका इलाज चल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट कर कहा कि राष्ट्रपति जोवेनेल मोसे की हत्या और हैती की प्रथम महिला मार्टिन मोसे पर हमले से दुखी हूं। राष्ट्रपति मोसे के परिवार और हैती के लोगों के प्रति मेरी संवेदना।