biodatamaker

पाकिस्तान के क्वेटा में विस्फोट, 2 की मौत, 12 घायल

Updated: सोमवार, 9 अगस्त 2021 (00:23 IST)
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी क्वेटा में एक लग्जरी होटल के पास रविवार को पुलिस की वैन को निशाना बनाकर किए गए एक शक्तिशाली बम धमाके में कम से कम दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई जबकि 8 पुलिसकर्मियों समेत 12 लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
 
बलूचिस्तान सरकार के प्रवक्ता लियाकत शाहवानी ने कहा कि शुरुआती जांच से पता चला है कि बम को एक मोटरसाइकिल में लगाया गया था। शाहवानी के मुताबिक बम धमाके में दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गयी और आठ घायल हो गए। क्वेटा शहर में सेरेना होटल के पास तंजीम स्क्वायर पर खड़ी पुलिस की एक वैन को निशाना बनाकर यह विस्फोट किया गया।
 
सुरक्षा एजेंसियों ने घटनास्थल की घेराबंदी करने के बाद दोषियों को पकड़ने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि घायलों को शहर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। धमाका इतना शक्तिशाली था कि आसपास की इमारतों की खिड़कियों के शीशे टूट गए।
 
इस बम धमाके की जिम्मेदारी अब तक किसी भी संगठन ने नहीं ली है। बलूचिस्तान प्रांत के मुख्यमंत्री जाम कमाल खान ने इस धमाके की निंदा की है। आतंकवाद निरोधक विभाग के प्रवक्ता के मुताबिक धमाका आईईडी के जरिए किया गया।

Show comments

कभी चीन का 'सुब्रत रॉय सहारा', अब उम्रकैद, Evergrande के Hui Ka Yan की कहानी ने क्यों चौंकाया?

राहुल गांधी की मांग के आगे झुकी दिल्ली पुलिस, धरने के बाद NEET पैलेट पीड़ित छात्र साहिल की FIR लिखी

H1N1 Cases: दिल्ली-NCR में 1,700 से ज्यादा मामले, मुंबई में भी तेजी, बच्चों में फ्लू जैसे लक्षण बढ़े, जानें बचाव और कब कराएं टेस्ट

भारत में चीनी के दाम बढ़ने से Pakistan को क्यों दिखा फायदा, दिल्ली के फैसले से क्यों हुआ बैचेन

सांप के डसने से कोमा में जा रहा था एंबुलेंस ड्राइवर, दोस्तों ने 2 घंटे में मारीं 400 थपकियां; 30 इंजेक्शन भी बेअसर

सभी देखें

बांग्लादेश में हिंदू परिवार की निर्मम हत्या, बंद घर में मिले 4 शव, इस बात से नाराज थे आरोपी

क्‍या अब सस्‍ती होगी चीनी, सरकार ने उठाया बड़ा कदम, यहां से आ रही शकर की खेप

दिल्ली से सीधे रीवा पहुंचे CM मोहन यादव, की अतिवृष्टि-राहत कार्यों की समीक्षा, जानें क्या दिए निर्देश?

कंगना रनौत के बयान पर बाबा रामदेव का पलटवार, बोले- ओछे लोगों पर टिप्पणी नहीं करना चाहता, पूरा देश जानता है मेरा योगदान

स्वाइन फ्लू को लेकर ICMR का बड़ा बयान, देश में नहीं मिला कोई नया वेरिएंट, जानिए कहां बढ़ रहे H1N1 के मरीज?

अगला लेख