dharma sangrah
✕

मुंबई : 15 अगस्त से कोरोना टीके की दोनों खुराक लगवा चुके लोग लोकल ट्रेन में कर सकेंगे सफर

Updated: रविवार, 8 अगस्त 2021 (22:28 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने रविवार को ऐलान किया कि कोरोनावायरस के टीके की दोनों खुराक ले चुके मुंबईवासी 15 अगस्त से लोकल ट्रेनों में यात्रा कर सकते हैं, लेकिन इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए दूसरी खुराक के बाद 14 दिन का अंतराल होना जरूरी है।
ALSO READ: WhatsApp पर चंद सेकंड्‍स में मिल जाएगा Covid Vaccination Certificate, यह है प्रक्रिया
ठाकरे ने एक ‘लाइव वेबकास्ट’ में यह भी कहा कि उनकी सरकार दुकानों, मॉल, रेस्तरां और धार्मिक स्थलों को छूट देने पर विचार कर रही है और सोमवार को कोरोनावायरस कार्यबल की बैठक के बाद निर्णय लिया जाएगा।
महानगर में उपनगरीय ट्रेन सेवाएं इस साल अप्रैल में निलंबित कर दी गई थी जब राज्य में महामारी की दूसरी लहर के दौरान कोविड-19 के मामले चरम पर थे। वर्तमान में सिर्फ सरकारी कर्मचारियों और आवश्यक सेवा से जुड़े कर्मियों को ही लोकल ट्रेनों में यात्रा करने की अनुमति प्राप्त है।
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि टीके की दोनों खुराक ले चुके लोगों को 15 अगस्त से लोकल ट्रेनों में यात्रा करने की अनुमति होगी। जिन लोगों ने कोविड-19 रोधी टीके की दूसरी खुराक के बाद 14 दिन की अवधि पूरी कर ली है वे रेलवे पास के लिए विशेष रूप से बनाए गए ऐप पर आवेदन कर सकते हैं और वे इसे अपने संबंधित स्थानीय वार्ड कार्यालयों से प्राप्त कर सकते हैं।
 
ठाकरे ने कहा कि अभी तक मुंबई में 19 लाख लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की दोनों खुराक दी जा चुकी है। उन्होंने कहा कि जिनके पास स्मार्टफोन नहीं है, वे ये पास ऑफलाइन प्राप्त कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वायरस अब भी हमारे आसपास मौजूद है और हमे निश्चिंत नहीं होना चाहिए। मैं समझ सकता हूं कि आपका धैर्य कम हो रहा है। लेकिन कृपया धैर्य नहीं खोएं।  उन्होंने कहा कि जिन स्थानों पर कोविड-19 के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं वहां पाबंदी बनाए रखनी होगी।
 
उन्होंने कहा कि पुणे, अहमदनगर, सोलापुर, कोल्हापुर, सांगली, सतारा, सिंधुदुर्ग, रत्नागिरि, बीड जिलों में स्थिति चिंता का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे में इन जिलों में स्थानीय प्रशासन की जिम्मेदारी बढ़ गई है।

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

आलिया भट्ट, आर्यन खान से लेकर वैभव सूर्यवंशी तक, TIME100 Next India की पहली लिस्ट जारी

भोपाल में 96 लाख रुपए की 9700 लीटर अवैध शराब पकड़ाई, 1075 पेटियों सोम डिस्टिलरीज दर्ज, ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार

अयोध्या की 14 कोसी परिक्रमा में उमड़ा आस्था का सैलाब: 30 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने सरयू में लगाई डुबकी

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

भोपाल मास्टर प्लान 2047 पर सुनवाई में कांग्रेस ने उठाए सवाल, 21 साल की देरी से लेकर दुकानों की सीलिंग तक पर जताई आपत्ति

अगला लेख