1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Elon Musk tells how will be twitter ceo

मस्क ने बताया, कैसा होगा ट्विटर का नया CEO?

Elon Musk
न्यूयॉर्क। ट्विटर के मालिक एलन मस्क ने कहा कि जैसे ही उन्हें अपने पद के लिए कोई पर्याप्त मूर्ख व्यक्ति मिल जाएगा वह सोशल मीडिया कंपनी के मुख्य कार्यकारी के पद से इस्तीफा दे देंगे।
 
मस्क ने ट्वीट किया, 'जैसे ही मुझे कोई इस पद पर काम करने लायक कोई मूर्ख मिल जाएगा, मैं सीईओ के पद से इस्तीफा दे दूंगा। उसके बाद, मैं सिर्फ सॉफ्टवेयर और सर्वर टीम का संचालन करूंगा।'
 
गौरतलब है कि मस्क (51) ने रविवार को एक ‘पोल’ में ट्विटर पर लोगों से पूछा था कि उन्हें ट्विटर के प्रमुख का पद छोड़ना चाहिए या नहीं। इस ‘सर्वेक्षण’ पर 1.7 करोड़ वोट आए, जिनमें से करीब 57.5 प्रतिशत लोगों ने ‘हां’, जबकि 42.5 प्रतिशत ने ‘ना’ का विकल्प चुना था।
 
मस्क ने रविवार को ट्वीट किया था, 'मैं ‘पोल’ के परिणाम का पालन करूंगा।'
Edited by : Nrapendra Gupta 
अगला लेख
Weather Updates: उत्तर भारत में शीतलहर और घने कोहरे का प्रकोप, दिल्ली-एनसीआर में छाया घना कोहरा