1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Elon musk cancles twitter deal

एलन मस्क का बड़ा फैसला, खत्म की 44 अरब डॉलर की ट्विटर डील

elon musk
सैन फ्रांसिस्को। टेस्ला के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एलन मस्क ने ट्विटर के बोर्ड को शुक्रवार को बताया कि वह इसके अधिग्रहण का समझौता खत्म कर रहे हैं। इसके बाद माइक्रोब्लॉगिंग साइट को 44 अरब डॉलर में खरीदने का उनका समझौता खटाई में पड़ गया है। अब ट्विटर मस्क पर मुकदमा करने की तैयारी में है।
 
दुनिया के सबसे अमीर शख्स और सबसे प्रभावशाली सोशल मीडिया मंचों में से एक ट्विटर के बीच नाटकीय ढंग से हुए समझौते में यह नया मोड़ है। 9.5 करोड़ से अधिक फॉलोअर वाले मस्क ने ट्विटर पर भड़कते हुए कहा था कि वह स्वतंत्र अभिव्यक्ति के मंच के तौर पर अपनी क्षमता पर खरा उतरने में नाकाम रहा है।
 
शुक्रवार को ट्विटर के शेयर पांच प्रतिशत तक गिरकर 36.81 डॉलर पर पहुंच गए। इस बीच, टेस्ला का शेयर 2.5 प्रतिशत की उछाल के साथ 752.29 डॉलर पर पहुंच गया।
 
प्रतिभूति एवं विनिमय आयोग को लिखे पत्र में मस्क ने कहा कि ट्विटर ने इस समझौते को लेकर अपने दायित्वों का पालन नहीं किया है और साथ ही वह फर्जी या स्पैम खातों की संख्या नहीं बता पाया है।
 
ट्विटर के चेयरमैन ब्रैट टेलर ने भी एक ट्वीट कर कहा कि Twitter का बोर्ड एलॉन मस्क के साथ किए गए टर्म्स और कीमत पर ही इस ट्रांजैक्शन को क्लोज करने लिए कमिटेड हैं। हम इस मर्जर अग्रीमेंट को पूरा करवाने के लिए लीगल ऐक्शन भी लेंगे। हमें पूरी उम्मीद है कि डीलवेयर कोर्ट ऑफ चैंसरी में प्रिवेल करेंगे।
अगला लेख
Weather Alert: गुजरात के दक्षिणी इलाकों में भारी बारिश, असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर