मंगलवार, 28 मार्च 2023
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Quad leaders shocked on tragic assassination of Shinzo Abe
Written By
पुनः संशोधित शनिवार, 9 जुलाई 2022 (07:53 IST)

क्वाड ने शिंजो आबे के निधन पर शोक जताया, बदलाव लाने वाले नेता के रूप में किया याद

वाशिंगटन। क्वाड समूह देश के नेताओं ने जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के निधन पर शोक जताया है। क्वाड नेताओं ने उन्हें बदलाव लाने वाले नेता के रूप में याद किया। क्वाड देशों में भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया शामिल है।
 
व्हाइट हाउस ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन के हवाले से एक बयान में कहा कि हम ऑस्ट्रेलिया, भारत और अमेरिका के नेता जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की दुखद हत्या से स्तब्ध हैं। 
 
बयान में कहा गया कि आबे ने क्वाड साझेदारी की स्थापना में भी एक रचनात्मक भूमिका निभाई तथा एक स्वतंत्र और खुले इंडो-पैसिफिक के लिए एक साझा दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने के लिए अथक प्रयास किया।
 
दुख की इस घड़ी में हम जापान के लोगों और प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा के साथ हैं। हम एक शांतिपूर्ण और समृद्ध क्षेत्र की दिशा में अपने काम को दोगुना करके आबे की स्मृति का सम्मान करेंगे।
आबे की शुक्रवार को जापान के पश्चिमी शहर नारा में एक कार्यक्रम को संबोधित करने के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई।
ये भी पढ़ें
नूपुर शर्मा की जीभ काटने पर रखा था 2 करोड़ का इनाम, हरियाणा से गिरफ्तार