शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. मिस्र स्वेज नहर में एक संकीर्ण मार्ग पर विशाल कंटेनर जहाज फंसा, समुद्र में लगा जाम
Written By
Last Updated : बुधवार, 24 मार्च 2021 (18:51 IST)

मिस्र स्वेज नहर में एक संकीर्ण मार्ग पर विशाल कंटेनर जहाज फंसा, समुद्र में लगा जाम

Suez Canal Egypt | मिस्र स्वेज नहर में एक संकीर्ण मार्ग पर विशाल कंटेनर जहाज फंसा, समुद्र में लगा जाम
दुबई। मिस्र की स्वेज नहर में एक विशाल कंटेनर जहाज के फंसने से समुद्र में जाम लग गया है। इस कंटेनर को दुनिया के सबसे विशाल मालवाहक कंटेनर जहाज में से एक माना जाता है। अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि कोरोना वायरस के कारण पहले से प्रभावित वैश्विक नौवहन प्रणाली के लिए यह एक और बड़ी परेशानी खड़ी हो गई है।

 
'एमवी एवर गीवन' पनामा-ध्वजयुक्त कंटेनर जहाज जो एशिया और यूरोप के बीच चलता है, मंगलवार को एक संकीर्ण मानव निर्मित जलमार्ग में फंस गया, जो महाद्वीपीय अफ्रीका को सिनाई प्रायद्वीप से विभाजित करता है। जहाज के इस तरह फंसने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। 'एवरग्रीन मरीन कोर' ने हालांकि एक बयान में बताया कि तेज हवाओं के कारण ऐसा हुआ, लेकिन उसका एक भी कंटेनर डूबा नहीं है। (भाषा)
ये भी पढ़ें
BMW 220i Sport भारत में लांच, सिर्फ 7.1 सेकंड में पकड़ लेगी 100 km/h की रफ्तार, कीमत 38 लाख रुपए