1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Dubai-bound flight catches fire after taking off from Nepal, passengers safe

नेपाल से दुबई जा रहे विमान के इंजन में लगी आग, 169 यात्री थे सवार

nepal
काठमांडू। नेपाल के त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरने के तुरंत बाद दुबई जा रहे एक विमान के एक इंजन में आग लग गयी। विमान में करीब 169 लोग सवार हैं। हवाईअड्डे के सूत्रों ने यह जानकारी दी।
 
सूत्रों ने बताया कि ‘फ्लाई दुबई’ का यह विमान वापस लौट आया और उसे नीचे उतारे जाने की कवायद की जा रही है।
 
सूत्रों के मुताबिक, हवाईअड्डे पर दमकल वाहनों को अलर्ट पर रखा गया है। विमान में 50 नेपाली यात्रियों सहित 169 से अधिक लोग सवार हैं।
अगला लेख
Pakistan: स्वात घाटी में पुलिस थाने पर आत्मघाती हमला, 10 व्यक्तियों की मौत