1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Donald Trump Vladimir Putin

बेहतर संबंधों के लिए रूस को अपना बर्ताव बदलना होगा : अमेरिका

America
वॉशिंगटन। व्हाइट हाउस ने कहा है कि ट्रंप प्रशासन रूस के साथ सकारात्मक संबंध चाहता है, लेकिन इसके लिए रूस को अपने बर्ताव में उल्लेखनीय बदलाव लाने की आवश्यकता है।
 
 
अमेरिकी प्रशासन द्वारा रूस के 7 कुलीनों, 12 कंपनियों एवं 17 शीर्ष अधिकारियों और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के सहयोगियों पर प्रतिबंध लगाए जाने के कुछ ही घंटे बाद व्हाइट हाउस की यह टिप्पणी सामने आई है।
 
व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव साराह सैंडर्स ने शुक्रवार को अपने दैनिक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि रूसी सरकार के साथ हम सकारात्मक संबंध चाहते हैं लेकिन इसके लिए उन्हें निश्चित रूप से अपने बर्ताव में उल्लेखनीय बदलाव लाने की आवश्यकता है। 
 
साराह ने कहा कि अमेरिकी कांग्रेस की इच्छा को ध्यान में रखते हुए ये प्रतिबंध एवं पूर्ण प्रशासनिक कार्रवाई यह साबित करती है कि राष्ट्रपति (डोनाल्ड ट्रंप) का यह कहना बिलकुल सही है कि कोई भी रूस पर सख्त नहीं रहा है। 
 
उन्होंने कहा कि अब गेंद रूसी अदालत के पाले में है, क्योंकि उसकी कार्रवाई ही यह फैसला करेगी कि निकट भविष्य में रूस के साथ अमेरिकी संबंध का स्वरूप क्या होगा? और जैसा कि राष्ट्रपति ने कहा कि वे रूस के साथ बेहतर संबंध चाहते हैं लेकिन यह रूस की कुछ कार्रवाइयों पर निर्भर करने वाला है। अमेरिका के शीर्ष सांसदों ने रूस पर प्रतिबंधों का स्वागत किया है। (भाषा)
अगला लेख
भाजपा के एक और सांसद के बगावती तेवर, लिखी पीएम मोदी को चिट्ठी