1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Chinese defence minister in Russia

अमेरिका के लिए संकेत है मेरा मॉस्को दौरा : चीनी रक्षामंत्री

Chinese defence minister
मॉस्को। चीन के नए रक्षामंत्री वेई फेंग का कहना है कि उनका रूस दौरा अमेरिका के लिए मॉस्को और बीजिंग के बीच बढ़ते सैन्य संबंधों का संकेत है।
 
रूस के रक्षामंत्री सेर्गेई कुजुगोत्तोविच के साथ वार्ता शुरू होने से पहले जनरल वेई फेंग ने मंगलवार को एक दुर्लभ निर्भीक बयान दिया, जो दोनों पूर्व कम्युनिस्ट प्रतिद्वंद्वियों के बीच बढ़ते सैन्य सहयोग को दर्शाता है।
 
मॉस्को में वेई ने इस बात पर भी जोर दिया कि हमारे द्विपक्षीय संबंधों के विकास और रणनीतिक सहयोग को मजबूत करने के लिए हमारे सशस्त्र बलों को दृढ़ करने के संकल्प को दुनिया को दिखाने के लिए उन्होंने चीनी सेना का नया चेहरा बनने के बाद पहला दौरा रूस का किया। 
अगला लेख
कैग रिपोर्ट में बड़े खुलासे, मुश्किल में केजरीवाल सरकार