1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Donald Trump

ईश्वर भी चाहता है कि डोनाल्ड ट्रंप राष्ट्रपति बनें : व्हाइट हाउस

Donald Trump
वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पास विरोधियों की कमी नहीं है लेकिन उन्हें ईश्वर का समर्थन हासिल है। ट्रंप की प्रवक्ता सारा सैंडर्स ने यह कहा है।


क्रिश्चियन ब्रॉडकास्टिंग नेटवर्क द्वारा प्रसारित एक साक्षात्कार में सैंडर्स ने कहा, मुझे लगता है कि ईश्वर चाहता है कि हम अलग-अलग समय पर अलग-अलग भूमिकाएं निभाएं और मुझे लगता है कि वह चाहता है कि डोनाल्ड ट्रंप राष्ट्रपति बनें।

सीबीएन के पत्रकार डेविड ब्रॉडी ने साक्षात्कार रिकॉर्ड करने के बाद सैंडर्स के दावे को ट्वीट किया।
अगला लेख
अगस्तावेस्टलैंड मामले में भाजपा ने इस तरह कांग्रेस पर कसा तंज