dharma sangrah
Fri, 23 Oct 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. discovery of seven Earth-size planets

पृथ्वी के आकार के सात नए ग्रहों की खोज, जीवन की संभावना...

planets
ह्यूस्टन। खगोल विज्ञानियों ने कहा कि पहली बार धरती के आकार जैसे सात नए ग्रहों की खोज की गई है जहां जीवन की संभावना है। ये ग्रह 39 प्रकाश वर्ष दूर एक तारे की परिक्रमा कर रहे हैं।
 
विज्ञान पत्रिका ‘नेचर’ में बेल्जियम स्थित लिएजे यूनिवर्सिटी के अग्रणी अनुसंधानकर्ता माइकल गिलोन के हवाले से कहा गया, 'वहां कुछ तरल पानी हो सकता है और जीवन हो सकता है।'
 
खगोल विज्ञानी पहले भी सात अन्य ग्रहों की खोज कर चुके हैं, लेकिन यह पहली बार है जब धरती के आकार जैसे इतने सारे ग्रह मिले हैं। वे सभी सही दूरी पर परिक्रमा करते हैं और संभवत: उनकी सतह पर कहीं न कहीं तरल पानी है। (भाषा)
ये भी पढ़ें
होटल में पैरों से आटा गूंथ रहा था, वाइरल हुआ वीडियो...