sundarkand
Sat, 24 Oct 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Raid on hotel in Delhi

होटल में पैरों से आटा गूंथ रहा था, वाइरल हुआ वीडियो...

Raid on hotel
नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर एक वीडियो के सामने आने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग की एक टीम ने शहर के मशहूर ‘काके दा होटल’ से बुधवार को भोजन के नमूने एकत्रित किए। इस वीडियो में एक व्यक्ति अपने पैरों से आटा गूंथते दिखायी दे रहा है।
 
बहरहाल, कनॉट प्लेस के आउटर सर्कल स्थित 86 वर्ष पुराने इस होटल ने आरोप को खारिज किया है और इसे एक ‘साजिश’ बताया है।
 
दिल्ली सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, 'अपने पैरों से आटा गूंथते दिखाई दे रहे एक व्यक्ति का वीडियो सामने आने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग के उपायुक्त के नेतृत्व में एक टीम ने काके दा होटल का दौरा किया और वहां से खाद्य नमूने एकत्रित किए।' 
 
अधिकारी ने बताया कि इन नमूनों को जांच के लिए एक प्रयोगशाला में भेजा जाएगा और एक या दो दिन में इसके परिणाम आ जाएंगे। मशहूर रेस्तरां काके दा होटल 1930 में स्थापित किया गया था। वीडियो की सत्यता की अभी पुष्टि नहीं की जा सकी है।
 
काके दा होटल के कैशियर शम्भू सिंह रावत उर्फ शिव सिंह ने कहा, 'यह रेस्तरां को बदनाम करने की साजिश है। वीडियो में दिख रहा व्यक्ति कपड़े धो रहा है, आटा नहीं गूंथ रहा है।'(भाषा) 
चित्र सौजन्य : यू ट्यूब 
 
ये भी पढ़ें
चुनाव आयोग से की लालू की शिकायत