dharma sangrah
Sun, 25 Oct 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Complaint against Laloo yadav

चुनाव आयोग से की लालू की शिकायत

Complaint against Laloo yadav भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह लालू प्रसाद की आपत्तिजनक टिप्पणी  शिकायत
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद की आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर चुनाव आयोग में बुधवार को शिकायत दर्ज कराई।
 
भाजपा की उत्तर प्रदेश इकाई में विधि एवं प्रशासनिक प्रकोष्ठ प्रभारी कुलदीप पति त्रिपाठी ने कहा, हमने मुख्य चुनाव आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर लालू प्रसाद की पार्टी राजद की मान्यता समाप्त करने की मांग की है। चुनावी रैलियों में मोदी के प्रचार के तौर-तरीके पर टिप्पणी करते हुए लालू ने मंगलवार को अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था। उन्होंने कहा था कि प्रधानमंत्री खोखली बातें करते हैं।
 
राजद सुप्रीमो ने आरोप लगाया कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई को बेसुध कर दिया गया है और राजनीति से दूर रखा गया है। उन्होंने इसकी जांच कराए जाने की मांग की। उन्होंने कहा, 'गोधरा दंगों पर वाजपेई जी ने मोदी को डांटा था। हालांकि लालकृष्ण आडवाणी ने उन्हें बचा लिया..लेकिन मोदी ने आडवाणी को भी हाशिए पर डाल दिया।' (भाषा)
ये भी पढ़ें
अमेरिका प्रवासियों का देश : सत्य नाडेला