ramcharitmanas
Sun, 25 Oct 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Satya Nadella

अमेरिका प्रवासियों का देश : सत्य नाडेला

US country
नई  दिल्ली। अमेरिका को बाहर से आए हुए लोगों (प्रवासियों) का देश बताते हुए माइक्रोसॉफ्ट कॉरपोरेशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सत्य नाडेला ने कहा कि अमेरिका विविधता और समावेशिता के पक्ष में खड़ा रहा है और वह स्वयं इस ‘उदार आव्रजन नीति’ के लाभार्थी हैं।


 
हालांकि उनका मानना है कि नौकरियों के सृजन के मामले में अमेरिका में यह ‘पहले अमेरिका’ और भारत में ‘पहले भारत’ होना चाहिए। माइक्रोसॉफ्ट की नौकरी सृजन करने की नीति के बारे में उन्होंने कहा कि ‘जिस देश में हम भागीदार होते हैं वहां आर्थिक अवसर सृजन करने के लिए उसी को पहले रखते हैं। उदाहरण के तौर पर भारत में यह ‘पहले भारत’ है तो अमेरिका में ‘पहले अमेरिका’ और ब्रिटेन में ‘पहले ब्रिटेन’। 
 
नाडेला ने कहा, एक अमेरिकी कंपनी होने के नाते हमारा दूसरा मार्गनिर्देशक हमेशा आगे खड़े रहना है। मेरा मानना है कि यह अमेरिका के टिकाऊ मूल्य हैं। यह बाहर से आए लोगों (प्रवासियों) का देश है। हम समावेशिता और विविधता के लिए खड़े रहे हैं।' 
 
इसी बीच एक टीवी चैनल पर साक्षात्कार के दौरान नाडेला ने बुधवार से प्रमाणित स्काइप सेवा शुरू करने की भी घोषणा की जिससे लोगों को वेबकैम के माध्यम से बैंक खाते तक पहुंचने में मदद मिलेगी। (भाषा) 
ये भी पढ़ें
कश्मीर में सेना के काफिले पर हमला, तीन सैनिक शहीद