बुधवार, 2 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. एम्सटरडम में महात्मा गांधी की प्रतिमा को विरूपित करने का मामला
Written By
Last Updated : गुरुवार, 18 जून 2020 (13:45 IST)

एम्सटरडम में महात्मा गांधी की प्रतिमा को विरूपित करने का मामला

Mahatma Gandhi
एम्सटरडम। अमेरिका में जॉर्ज फ्लॉयड की पुलिस हिरासत में मौत के बाद दुनियाभर में विवादित स्मारकों पर हमलों के बीच नीदरलैंड्स की राजधानी एम्सटरडम में अज्ञात बदमाशों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा को भित्तिचित्रों और स्प्रे पेंटिंग से विरूपित कर दिया।
 
डच अखबार 'मेट्रो' के अनुसार एम्सटरडम में चर्चीलान पर गांधी की प्रतिमा को लाल रंग से ढंक दिया और इसके नीचे 'नस्लवादी' टिप्पणी लिख दी। शहर के एक अधिकारी ने कहा कि जाहिर तौर पर हम किसी भी तरह की तोड़फोड़ के खिलाफ हैं और इन चीजों पर भद्दी पुताई पूरी तरह अस्वीकार्य है। उन्होंने बताया कि प्रतिमा को साफ कराया जाएगा।
 
अभी यह पता नहीं चला है कि इस घटना के पीछे कौन है? प्रतिमा की मरम्मत का काम करने वाली कुन्स्वाच के एक कर्मचारी ने कहा कि प्रतिमा को साफ करने के काम में घंटों लग सकते हैं। एक 75 वर्षीय शख्स ने बुधवार को प्रतिमा को विरूपित देखा और म्युनिसिपैलिटी को सूचना दी।
 
उन्होंने बताया कि मैं 40 वर्षों से यहां रह रहा हूं और मैंने पहले ऐसा कभी नहीं देखा। मैं सालों से इस प्रतिमा को देख रहा हूं। गांधीजी की 121वीं जयंती के सम्मान में 2 अक्टूबर 1990 को चर्चीलान में इस प्रतिमा का अनावरण किया गया था। (भाषा)