1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Cupid strikes at eiffel tower

एक छोटी सी बड़ी लव स्टोरी!

julliana corrells
नई दिल्ली। एक लड़की अमेरिका से पेरिस में एफिल टॉवर घूमने गई, वहां उसने अंजान शख्स को किस किया। इस लड़की ने अजनबी लड़के को उसकी मां के सामने किस किया। दोनों की क्यूट लव स्टोरी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। 
 
जहां लड़की ने अंजान शख्स को किस किया लेकिन इसके बाद वह उसका फोन नंबर लेना ही भूल गई। जिसने भी उनकी यह लव स्टोरी सुनी उनको भी स्टोरी पूरी फिल्मी लगी लेकिन यह सब हकीकत में हुआ है। अमेरिका के केलिफोर्निया की रहने वाली 18 वर्षीय जूलियाना कोरेल्स अपने दोस्तों के साथ पेरिस में स्कूल ट्रिप के लिए आई थी जहां यह सब हुआ था।
 
ट्रिप के आखिरी दिन जूलियाना को एफिल टॉवर पर किसी को किस करने का आइडिया आया। indy100 की खबर के मुताबिक उन्हें और उनकी सहेलियों को कोई समवयस्क शख्स खोजने पर भी नहीं मिला। पर उनकी दोस्त ने एक शख्स को देखा जो अपनी मां के साथ घूम रहा था। उसका नाम गेविन था। जिसके बाद जूलियाना ने गेविन से किस करने के लिए पूछा जिसके लिए गेविन ने हामी भर दी। 
 
बाद में दोनों ने एफिल टॉवर के टॉप रूफ पर किस किया और उनके दोस्त किस को कैमरे में कैद कर रहे थे। जब गेविन किस कर रहे थे तो उनकी मां भी उनके साथ ही खड़ी थीं। इसके बाद उनकी मां ने जूलियाना को फिर किस करने को कहा क्योंकि उनको भी फोटो क्लिक करनी थी। इस बार जूलियाना मना नहीं कर पाईं और दोनों ने फिर किस किया।
 
उसके बाद जूलियाना, गेविन का फोन नंबर लेना भूल गईं और फिर दोनों वहां से चले गए। बाद में, जूलियाना ने ट्विटर पर लोगों को पूरी स्टोरी बताई और लोगों से गेविन को ढूंढने की मदद मांगी। लोग उनकी मदद को लग गए और गेविन को ढूंढ निकाला। 
 
इसके बाद जूलियाना ने लोगों को धन्यवाद दिया और ट्विटर पर लिखा- 'मैंने आखिरकार देख लिया कि आप लोगों ने गेविन को ढूंढ निकाला। मुझे नहीं पता उसकी गर्लफ्रेंड है या नहीं पर मैं आप लोगों का शुक्रिया अदा करना चाहूंगी कि आप लोगों ने मेरा इतना सपोर्ट किया।'