1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Chinese circle of ice

दुनिया के लिए रहस्य बना चीन में बर्फ का एक गोला

China
पेइचिंग। दुनिया में तमाम प्राचीन रहस्य हैं जिनके बारे में अब तक वैज्ञानिक भी पता नहीं लगा पाए हैं, उन्हीं में एक राज है चीन के लियाओनिंग प्रांत से होकर गुजरने वाली लियाओ नदी पर बना बर्फ का चक्र सामने आया है। 
 
इसे देखने के लिए रोजाना यहां पर सैकड़ों की संख्या में पर्यटक आते हैं। ऐसा क्या है जिसके लिए यहां खिंचे चले आ रहे हैं लोग..? दरअसल यहां नदी पर बने बर्फीले चक्र का रहस्य जानने के लिए लोग जुट रहे हैं। यह बर्फ का चक्र पानी के ऊपर अपने आप घूमता रहता है। 
 
काफु काउंटी स्थित इस चक्र पर खड़े होकर पर्यटक इसका लुत्फ भी उठाते हैं। लेकिन अभी तक इस रहस्य का पता नहीं लगाया जा सका है। इसके बारे में चीनी वैज्ञानिक भी पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। कुछ लोगों का मानना है कि अगर इस रहस्य से पर्दा उठा तो दुनिया में तबाही आ सकती है।  
 
दरअसल इसे प्रकृति से जोड़कर देखा जा रहा है। प्रकृति प्रेमी नहीं चाहते कि प्राकृतिक चीजों से छेड़छाड़ हो। लेकिन आज के समय में रोजाना ऐसे-ऐसे शोध हो रहे हैं जो प्रकृति के लिए ही खतरा साबित हो रहे हैं। 
अगला लेख
पद्मावत पर भी संकट, फिर शुरू हुआ विरोध