1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Chicago Hindu Congress mohan bhagwat

शिकागो हिन्दू कांग्रेस में बोले भागवत, हिन्दू कभी साथ नहीं आते, हिन्दू समुदाय का एकजुट होना जरूरी

Chicago Hindu Congress
शिकागो। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने शुक्रवार को हिन्दू समुदाय से एकजुट होकर मानव कल्याण के लिए काम करने की अपील की।
 
विश्व हिन्दू सम्मेलन में करीब 2,500 लोगों को संबोधित करते हुए भागवत ने कहा कि हिन्दू समाज में प्रतिभावान लोगों की संख्या सबसे ज्यादा है।
 
हिन्दू सिद्धांत से प्रेरित अपने संबोधन में भागवत ने कहा कि लेकिन वे कभी साथ नहीं आते हैं। हिन्दुओं का साथ आना अपने आप में मुश्किल है। 
 
उन्होंने कहा कि हिन्दू हजारों वर्षों से प्रताड़ित हो रहे हैं क्योंकि वे अपने मूल सिद्धांतों का पालन करना और आध्यात्मिकता को भूल गए हैं। सभी लोगों के साथ आने पर जोर देते हुए भागवत ने कहा कि हमें साथ आना होगा।
अगला लेख
पांचवां टेस्ट : पहले दिन के खेल की 10 प्रमुख बातें