1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. car bomb blast in syria

सीरिया में कार बम धमाका, 20 की मौत

car bomb blast
बेरूत। सीरिया के पूर्वी क्षेत्र में डेर अल-जोर शहर के पास इस्लामिक स्टेट की ओर से किए गए कार बम धमाके में 20 लोगों की मौत हो गई जबकि 30 अन्य लोग घायल हो गए। 
 
समाचार एजेंसी सना के मुताबिक यह कार बम धमाका डेर अल-जोर शहर के दक्षिण में स्थित अल-जाफरा क्षेत्र में हुआ। अल-जाफरा क्षेत्र में शरणार्थियों की संख्या काफी अधिक है। यह क्षेत्र सीरियाई सरकार के नियंत्रण में है। (वार्ता) 
चित्र सौजन्य : फाइल फोटो
अगला लेख
खुद को प्रोफेसर बताकर छात्राओं से मांग रहा था अश्लील फोटो, गिरफ्तार