1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. captain-smit-machhar-flydubai-netanyahu-israel-invite

'आप दुनिया के असली हीरो हैं': कैप्टन स्मित मछार से बोले नेतन्याहू, पीएम मोदी संग दिया इजरायल आने का न्योता

pilot samit machchar bravery
आसमान में मौत का साया मंडरा रहा था, प्लेन हाईजैक होने की कगार पर था, लेकिन एक भारतीय पायलट की बहादुरी ने सैकड़ों लोगों की जान बचा ली। फ्लाईदुबई (Flydubai) के कैप्टन स्मित मछार (Captain Smit Machhar) की इस असाधारण बहादुरी के लिए खुद इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने उनसे फोन पर बात की और उन्हें 'दुनिया का हीरो' बताया है। नेतन्याहू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कैप्टन स्मित को इजराइल के स्वतंत्रता समारोह में शामिल होने का न्योता भी दिया। ALSO READ: UAE के डिप्टी PM ने स्मित मच्छार को माथे पर किया किस, बहादुरी की जमकर तारीफ, सोशल मीडिया में छा रही तस्‍वीरें
 
इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मछार से फोन पर लंबी चर्चा की और उनकी सूझबूझ की जमकर सराहना की। नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित को इजरायल के आगामी स्वतंत्रता दिवस समारोह में विशेष तौर पर शामिल होने का निमंत्रण दिया है। उन्हें इस समारोह के प्रतिष्ठित 'वार्षिक मशाल प्रज्जवलन समारोह' में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर इस सम्मान को स्वीकार करने के लिए आमंत्रित किया गया है। बातचीत के दौरान नेतन्याहू ने कैप्टन के स्वास्थ्य की भी जानकारी ली।
 

"मुझे लगा प्लेन को कुछ हुआ है..." - कैप्टन स्मित की जुबानी, हाईजैक की पूरी कहानी

पीएम नेतन्याहू के साथ बातचीत में कैप्टन स्मित मछार ने उस डरावने वाकये का रोंगटे खड़े कर देने वाला ब्यौरा दिया। कैप्टन ने बताया कि सब कुछ इतनी तेजी से हुआ कि शुरुआत में समझ ही नहीं आया।
 
कैप्टन स्मित ने बताया, "ओमानी को-पायलट प्रार्थना करने के लिए उठा और केबिन के पिछले हिस्से में चला गया। सांस्कृतिक और पेशेवर सम्मान के तहत मैंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। कुछ ही मिनटों बाद मुझे एक जोरदार झटका लगा। मुझे लगा शायद विमान तकनीकी खराबी का शिकार हुआ है, लेकिन तभी मुझ पर दोबारा हमला हुआ। तब जाकर मुझे अहसास हुआ कि यह हमलावर कोई और नहीं बल्कि हमारा ही को-पायलट है।" ALSO READ: फ्लाईदुबई कॉकपिट हमला: अल-कायदा से जुड़े सह-पायलट ने रची थी इजराइल में विमान गिराने की साजिश?
 

दरवाजे के लिए संघर्ष

हमले के बाद कैप्टन ने किसी तरह उसे खुद से दूर किया और कॉकपिट का दरवाजा खोलने की कोशिश की, लेकिन हमलावर को-पायलट ने दरवाजा फिर से बंद कर दिया और हाथापाई के बीच कैप्टन फर्श पर गिर पड़े। जमीन पर गिरे होने के बावजूद कैप्टन ने हिम्मत नहीं हारी। उन्हें जैसे ही एक और मौका मिला, उन्होंने पूरी ताकत से कॉकपिट का दरवाजा खोल दिया। बाहर मदद के लिए लोग पहले से ही मौजूद थे, जो तुरंत अंदर आ गए और स्थिति पर काबू पा लिया गया। ALSO READ: Smit Machchhar : मैं हनुमान चालीसा पढ़ रहा था, PM मोदी से बोले कैप्टन स्मित मच्छार, बताया कैसे बचाई सैकड़ों लोगों की जान
 

पूरी दुनिया कर रही है सलाम

इस मुश्किल घड़ी में अपनी जान की परवाह न करते हुए विमान और यात्रियों को बचाने वाले कैप्टन स्मित मछार की बहादुरी अब वैश्विक स्तर पर सराही जा रही है। इजरायली पीएम नेतन्याहू ने उनके साहस को सलाम करते हुए कहा कि आप केवल भारत या इजरायल के ही नहीं, बल्कि पूरी मानवता और दुनिया के सच्चे हीरो हैं।
अगला लेख
कैसे हुई तुर्की में लाखों लोगों के साथ म्युचुअल फंड धोखाधड़ी