1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Camel Hospital Dubai

दुबई में दुनिया का पहला कैमल हॉस्पिटल

Camel Hospital
नई दिल्ली। दुबई में पिछले हफ्ते ऊंटों के लिए स्पेशल हॉस्पिटल खुला है। यहां उनके इलाज और ऑपरेशन से जुड़े सभी मेडिकल उपकरण मौजूद हैं।
 
ऊंट अरब देशों की विरासत का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रहे हैं। यहां ऊंटों की दौड़, सौंदर्य प्रतियोगिता जैसे कार्यक्रम खूब पसंद किए जाते हैं। कुछ जानवरों को लाखों डॉलर में बेचा और खरीदा जाता है।
 
अपनी विरासत को संजोए रखना इस अस्पताल का मुख्य उद्देश्य है। इस पर 1.09 करोड़ डॉलर खर्च किए गए हैं। अस्पताल के निदेशक मोहम्मद अल-बुलूशी ने कहा कि यह दुनिया में अपनी तरह का पहला अस्पताल है।
 
अस्पताल में अंतरराष्ट्रीय पशु चिकित्सकों की टीम 20 ऊंटों का इलाज कर सकती है। अस्पताल में ऊंटों के लिए मिनी-रेस ट्रैक भी है।
 
यहां एक सर्जरी पर करीब 1 हजार डॉलर खर्च आता है जबकि एक्स-रे या अल्ट्रासाउंड पर 110 डॉलर का खर्च आता है। अस्पताल ऊंटों के बेहतर उपचार के लिए R&D पर भी फोकस कर रहा है।
अगला लेख
जब भिखारी को नहलाया गया तो निकला करोड़पति