• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. California woman punches flight attendant
Written By
Last Modified: शनिवार, 28 मई 2022 (15:05 IST)

विमान कर्मी को मारा घूंसा, महिला को 15 महीने की जेल

California
सैन डिएगो। कैलिफोर्निया की एक महिला को हवाई यात्रा के दौरान साउथवेस्ट एयरलाइंस की विमान सहायिका के चेहरे पर मुक्का मारने के जुर्म में 15 महीने की जेल की सजा सुनाई गई है।
 
महिला व्याविआना क्विनोनेज़ को मंगलवार को सैन डिएगो में संघीय न्यायाधीश द्वारा 23 मई, 2021 को सैक्रामेंटो और सैन डिएगो के मध्य उड़ान के दौरान सहायिका पर हमले के लिए लगभग 26 हज़ार अमेरिकी डॉलर का मुआवजा और 7,500 अमेरिकी डॉलर का जुर्माना देने का आदेश दिया गया। महिला को तीन साल के लिए उड़ान भरने से प्रतिबंधित किया गया है।
 
क्विनोनेज को विमान कर्मियों और सहायकों के साथ झगड़े के लिए दोषी ठहराया गया। महिला ने स्वीकार किया कि उसने विमान सहायिका को चेहरे और सिर पर मुक्का मारा और उसके बाल पकड़ लिए थे।
 
ये भी पढ़ें
देवबंद में भावुक हुए मौलाना फारुकी ने कहा- दिलों के मंदिर टूट जाएंगे तो मंदिर-मस्जिद का क्या होगा?