1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. The writer who wrote the book 'How to kill your husband' killed her husband

'अपने पति को कैसे मारें' किताब लिखने वाली राइटर ने ही कर डाला अपने पति का कत्‍ल

How to kill your husband
पति पत्‍नी के बीच कहासुनी और विवाद पूरी दुनिया में सामान्‍य बात है। इन कहासुनी की वजह से कई बार तलाक भी हो जाते हैं, लेकिन कोई अपने पार्टनर का कत्‍ल ही कर दे तो इसे आप क्‍या कहेंगे।

एक ऐसा ही मामला सामने आया है, एक पत्‍नी ने अपने ही पति का खून कर दिया। हैरानी और शायद दिलचस्‍प बात यह है कि पत्‍नी ने एक किताब भी लिखी थी, जिसका नाम है 'अपने पति को कैसे मारें'

अमेरिका की एक लेखिका का कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है जिसमें खुद लेखिका ने अपने पति को मार डाला और यह बात किसी को पता नहीं चल पाई। हद तब हो गई जब उस महिला ने एक किताब लिख दी जिसका शीर्षक है कि ‘अपने पति को कैसे मारें’।

यह घटना अमेरिका की है। डेली मेल की एक रिपोर्ट के मुताबिक इस लेखिका का नाम नैंसी क्रैंप्टन ब्रोफी है, जबकि उसके पति का नाम डैनियल ब्रोफी था। इस लेखिका ने एक उपन्यास लिखा है, जिसका नाम था अपने पति की हत्या कैसे करें।

चौंकाने वाली बात यह है कि इस महिला के ऊपर खुद अपने पति को जान से मारने का केस चल रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक महिला को उसके पति की हत्या के मामले दोषी भी ठहराया जा चुका है। आरोप है कि नैंसी ने अपने शेफ पति की गोली मार कर हत्या कर दी थी।

घटना के बाद जब कुछ लोग वहां पहुंचे तो उन्होंने डैनियल की लाश को जमीन पर गिरा पाया। पुलिस ने कहा कि हत्या से ठीक आधे घंटे पहले नैंसी वहां मौजूद थी।

इसी आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की तो धीरे-धीरे मामले का खुलासा होता गया। हालांकि खुद लेखिका ने इस हत्या के लिए अपना जुर्म कबूल नहीं किया, लेकिन हाल ही में कोर्ट ने नैंसी को इस मामले में हत्या का दोषी पाया है।

जब अखबारों में यह खबर आई तो लोग जानकर हैरान थे। कोर्ट के जज भी इस मामले को सुनकर हैरत में हैं। मामले की जांच के लेखिका को सजा सुनाई जा सकती है।
अगला लेख
Border Security Force Recruitment 2022: बीएसएफ वाटर विंग भर्ती 2022 में होगी बंपर भर्ती, पढ़ें खास जानकारी