• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Brothel, police, Russian Federation,
Written By
Last Modified: गुरुवार, 19 मई 2016 (15:33 IST)

पुलिस ने वेश्यालय पर छापा मारकर सेक्स वर्कर्स और ग्राहकों की कराई न्यूड परेड

Brothel
रूस के शहर सेंट पीटर्सबर्ग में पुलिस ने 11 देह व्यापार करने वाली महिलाओं और उनके ग्राहकों को दबिश के बाद पकड़ने के बाद निर्वस्त्र परेड निकालने पर मजबूर किया। सिटी सेंटर तक उन्‍हें न्यूड कर ले जाया गया और उसके बाद में उन्हें पुलिस कार में निर्वस्त्र ही बैठाया गया।
 
निर्वस्‍त्र सड़क पर ले जाने के कारण लड़कियां रो रही थीं, लेकिन पुलिस का दिल नहीं पसीजा। इस पूरे घटनाक्रम को वहां से गुजर रहे लोगों ने मोबाइल कैमरों में कैद कर लिया। यह दृश्य किसी फिल्म की तरह लग रहा था।
 
दरअसल, पुलिस ने ऐतिहासिक वसिलियस्की द्वीप के एक अपार्टमेंट में चल रहे अवैध वेश्यालय पर दबिश दी थी। बताया जा रहा है कि इस दौरान तीन लोग पिछले रास्‍ते से भागने में कामयाब रहे।
 
पुलिस ने यह रेड पूर्व रूसी किकबॉक्सर और एमएमए फाइटर दतसिक की सूचना पर मारी थी। दतसिक ने वेश्यावृत्ति के खिलाफ मुहिम छेड़ रखी है। वह खुद ही पुलिस को फोन करते हैं और पुलिस वहां पहुंच जाती है।
 
पुलिस जब इमारत में घुसी, उस वक्‍त सभी लोग नग्‍न अवस्‍था में थे। पुलिस को देखकर लड़कियां रोने लगीं और सभी को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया। कार में बिठाकर पुलिस थाने ले जाने से पहले सभी को पांच सिटी ब्लॉक तक निर्वस्त्र मार्च कराया गया। (एजेंसियां)
ये भी पढ़ें
क्रैश हुआ पेरिस से काहिरा जा रहा मिस्र का विमान