शुक्रवार, 25 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. bring teeth of whale, take girl
Written By

व्हेल का दांत लाओ, लड़की ले जाओ...

teeth of whale
शादी से पहले प्रेमी अपनी प्रेमिका से चांद-तारे तोड़कर लाने की बात करते हैं, लेकिन फिजी में अगर  आपको मनपसंद लड़की से शादी करनी हो तो आपको लड़की के पिता को व्हेल का एक दांत लाकर देना  पड़ता है। यह प्रथा फिजी में प्रचलित है और इसे तबुआ का नाम दिया गया है। यह तो सभी जानते हैं  कि व्हेल समुद्र के विशालकाय प्राणियों में से एक है जोकि बहुत ही गहरे पानी में रहती है। 
 
व्हेल भी समुद्र में इतनी बड़ी होती है कि उसके मुंह में ही छोटे-मोटे जहाज समा जाते हैं तो भला एक  आदमी की हस्ती क्या जोकि एक व्हेल के मुंह में हाथ डालकर उसका दांत निकाल ले। लेकिन प्यार में  पड़े ऐसे दीवानों की भी कमी नहीं है जोकि आज भी इस प्रथा को पूरा करने का जोमिख उठाने के लिए  तैयार रहते हैं। यह प्रथा इस बात का प्रतीक मानी जाती है कि लड़के वाले सम्पन्न हैं और अपनी  प्रेमिका के लिए प्रेमी अपनी जान पर भी खेलने को तैयार रहता है। 
 
फिजी की इस परम्परा 'तबुआ' को प्रेम की सबसे बड़ी अभिव्यक्ति मानी गई है क्योंकि व्हेल का दांत  लाने के लिए लड़के को समुद्र की सैकड़ों फुट की गहराई में जाकर दुनिया की सबसे बड़ी मछली का  दांत लेकर आना पड़ता है बशर्ते कि प्रेमी व्हेल का ही निवाला न बन जाए। 
ये भी पढ़ें
जहां लिंग स्वरूप में पूजी जाती हैं देवी!