1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. जॉर्ज फ्लॉयड के अंतिम संस्कार का खर्च उठाएंगे मुक्केबाज मेवेदर

जॉर्ज फ्लॉयड के अंतिम संस्कार का खर्च उठाएंगे मुक्केबाज मेवेदर

George Floyd
न्यूयॉर्क। पूर्व मुक्केबाजी चैंपियन फ्लॉयड मेवेदर ने जॉर्ज फ्लॉयड के अंतिम संस्कार और शोकसभा का खर्च उठाने की पेशकश की जिसे उनके परिवार ने स्वीकार कर लिया। मेवेदर प्रमोशंस के सीईओ लियोनार्ड एलेरबे ने बताया कि वे परिवार के साथ खुद संपर्क में थे। वे 9 जून को फ्लॉयड के गृहगर ह्यूस्टन में उनके अंतिम संस्कार का पूरा खर्च उठाएंगे।
एक अश्वेत व्यक्ति फ्लॉयड की मिनियापोलिस में उस समय मौत हो गई, जब एक पुलिसकर्मी ने उसके हाथ बांधकर घुटने से उसका गला दबा दिया था। उसके बाद से पूरे देश में हिंसक प्रदर्शनों का दौर जारी है। एलेरबने ने बताया कि मेवेदर उसके अंतिम संस्कार से जुड़ा हर खर्च उठाएंगे।
 
लॉस वेगास में रहने वाले मेवेदर उसके परिवार से मिले नहीं हैं। उन्होंने एक बार अपने एक प्रतिद्वंद्वी के अंतिम संस्कार का भी खर्च उठाया था। (भाषा)
अगला लेख
वैश्विक बाजारों से सकारात्मक संकेतों के बीच सेंसेक्स 300 अंकों से अधिक चढ़ा, निफ्टी 9,900 के पार