1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Boko Haram attack terrorists in Nigeria

नाइजीरिया में बोको हराम के 4 आतंकवादी मारे गए

Nigeria
अबुजा। नाइजीरिया के अशांत उत्तर-पूर्वी क्षेत्र में सेना के एक अभियान में बोको हराम संगठन के 4 आतंकवादी मारे गए हैं। सेना ने सोमवार को एक बयान में यह जानकारी दी।
 
सेना की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि शनिवार रात सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच जोरदार झड़पें हुईं और इस दौरान 4 आतंकवादी मारे गए। इस अभियान में 3 जवान भी घायल हुए हैं।
 
बयान में कहा गया है कि अन्य आतंकवादी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकलने में कामयाब रहे। घटनास्थल से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है।
अगला लेख
भगोड़े विजय माल्या को भारत लाने का रास्ता साफ, ब्रिटेन की सरकार ने प्रत्यर्पण को दी मंजूरी