1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. blast in oil refinery, more then 50 dies

नाइजीरिया में अवैध तेल रिफाइनरी में धमाका, 50 से ज्यादा लोगों की मौत

blast in oil refinery
अबुजा। दक्षिण-पूर्वी नाइजीरिया की एक अवैध तेल रिफाइनरी में धमाका होने से 50 से अधिक लोगों की मौत हो गई, जबकि दर्जनों अन्य घायल हो गए।
 
लागोस स्थित ‘पंच’ अखबार के मुताबिक, मृतकों की संख्या सौ से ऊपर हो सकती है। बताया जा रहा है कि धमाके से लगी आग आसपास की संपत्तियों तक फैल गई है।
 
आइमो के राज्य सूचना आयुक्त डेक्लान एमेलुम्बा ने बताया कि शुक्रवार रात आग लगी तेजी से दो अवैध ईंधन भंडार तक फैल गई। उन्होंने कहा कि धमाके की वजह और मृतकों की सटीक संख्या का पता लगाया जा रहा है। (भाषा)
अगला लेख
किरीट सोमैया का उद्धव पर बड़ा हमला, संजय राउत ने दिया जवाब