1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Attack on Shinzo Abe, Japan PM gets emotional
Written By
पुनः संशोधित: शुक्रवार, 8 जुलाई 2022 (12:42 IST)

भावुक हुए जापानी पीएम किशिदा, जताई शिंजो आबे के ठीक होने उम्मीद

टोक्यो। जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने कहा कि गोली लगने के बाद पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की हालत गंभीर है। आबे के बारे में जानकारी देते हुए किशिदा भावुक हो गए। उन्होंने उम्मीद जताई कि आबे ठीक हो जाएंगे।
 
घटना के बाद किशिदा एक चुनाव प्रचार स्थल से टोक्यो लौट आए हैं। वह और आबे एक ही राजनीतिक दल के हैं। किशिदा ने कहा कि आबे का उत्कृष्ट उपचार किया जा रहा है। डॉक्टरों की टीम आबे को बचाने का भरसक प्रयास कर रही है। मैं दिल से पूर्व प्रधानमंत्री के ठीक होने की दुआ कर रहा हूं।
 
किशिदा ने इस हमले को कायराना और बर्बर बताया और कहा कि चुनावी अभियान के दौरान हुआ यह अपराध पूरी तरह अक्षम्य है। पुलिस ने नारा में घटनास्थल पर संदिग्ध शख्स को गिरफ्तार कर लिया है।
 
आबे को शुक्रवार को पश्चिमी जापान में एक चुनावी कार्यक्रम के दौरान भाषण देते वक्त गोली मारी गई। स्थानीय दमकल अधिकारी मोकोतो मोरिमोतो ने बताया कि आबे को विमान से एक अस्पताल ले जाते वक्त उनकी सांस नहीं चल रही थी और हृदय गति रुक गई थी।
ये भी पढ़ें
Lava Blaze Smartphone Review: सिर्फ 9 हजार में पाइए iPhone जैसी डिजाइन और फीचर्स वाला फोन