1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Armed suspect seen, Washington military base closed

हथियारबंद संदिग्ध दिखा, वॉशिंगटन का सैन्य अड्‍डा किया बंद

Washington
वॉशिंगटन। अमेरिका के वॉशिंगटन स्थित एक सैन्य केंद्र में एक हथियारबंद व्यक्ति के दिखने की खबर के बाद सैन्य अड्डे को बंद कर दिया है।

ज्वाइंट बेस एनाकोस्टिया बोलिंग ने शुक्रवार को फेसबुक पर पोस्ट एक सूचना में कहा कि सैन्य अड्डे को बंद कर दिया गया है। नोटिस में कहा गया है कि सैन्य अड्डे के दक्षिणी हिस्से में एक व्यक्ति की मौजूदगी की सूचना मिली और लोगों से सतर्क रहने के लिए कहा गया है।

नोटिस में कहा गया है कि संदिग्ध की पहचान मध्यम कद काठी वाले अश्वेत व्यक्ति के रूप में की गई है और उसने गुच्ची का एक बैग भी रखा है।(भाषा) 
अगला लेख
ब्रिटेन के प्लाईमाउथ शहर में गोलीबारी, 6 लोगों की मौत