• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Argentina fires Navy Chief after submarine loss
Written By
Last Modified: ब्यूनस आयर्स , रविवार, 17 दिसंबर 2017 (11:26 IST)

पनडुब्बी गायब, अर्जेंटीना के नौसेना प्रमुख बर्खास्त

Argentina
ब्यूनस आयर्स। अर्जेंटीना ने पिछले महीने दक्षिणी अटलांटिक महासागर में अपनी एक पनडुब्बी के गायब होने के मामले में नौसेना प्रमुख एडमिरल मार्सेलो स्रुर को बर्खास्त कर दिया है।

रक्षा मंत्रालय ने पनडुब्बी के गायब होने के मामले की जांच के दौरान एडमिरल स्रुर को पद से हटाने का अनुरोध किया था जिसके बाद शुक्रवार रात उन्हें बर्खास्त कर दिया गया।

एडमिरल स्रुर को जनवरी 2016 में नौसेना प्रमुख नियुक्त किया था। इस मामले में पहले भी 2 नौसैनिक अधिकारियों को बर्खास्त किया जा चुका है। सेना के सूत्रों ने बताया कि राष्ट्रपति मॉरिसियो मैक्री नौसेना के अधिकतर अधिकारियों को सेवानिवृत्त करना चाहते हैं।

गौरतलब है कि एआरए सैन जुआन नाम की पनडुब्बी इलेक्ट्रिकल समस्या के चलते पेटागोनिया के तट से गायब हो गई थी। इस पर चालक दल के 44 सदस्य सवार थे। इसे ढूंढने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खोज अभियान भी चलाया गया, जो असफल रहा। किसी के जीवित नहीं होने की संभावना के कारण 2 सप्ताह पहले बचाव अभियान खत्म कर दिया गया था।

हालांकि लापता लोगों के परिजनों ने सरकार से पनडुब्बी की खोज जारी रखने का आग्रह किया था। जिस जगह से पनडुब्बी के लापता हुई थी वहां पर तेज शोर सुना गया था और कुछ जहाज वहां पर अभी भी उसकी तलाश कर रहे हैं। (भाषा) 
ये भी पढ़ें
राहुल ने रात्रि भोज पर बुलाया, दिए इस बात के संकेत