मंगलवार, 11 फ़रवरी 2025
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. American climber, Mount Everest, Everest climber
Written By
Last Modified: काठमांडू , सोमवार, 30 मई 2016 (22:46 IST)

16 वर्ष बाद मिले 2 अमेरिकी पर्वतारोहियों के शव

16 वर्ष बाद मिले 2 अमेरिकी पर्वतारोहियों के शव - American climber, Mount Everest, Everest climber
काठमांडू। एवरेस्ट के शिखर पर पहुंचने का प्रयास करने वाले दो अमेरिकी पर्वतरोहियों के शव 16 वर्ष बाद तिब्बत में मिले हैं। दोनों के शव 19356 फुट की ऊंचाई पर दो मीटर बर्फ के नीचे मिले।
अमेरिकी पर्वतारोही एलेक्स लोवे तथा डेविड ब्रिज विश्व की सबसे ऊंची एवरेस्ट पर पहुंचने का प्रयास करते समय 1999 में बर्फीले तूफान में दब गए थे। 
 
दोनों अमेरिकी पर्वतारोहियों के शव स्विट्जरलैंड तथा जर्मनी के दो पर्वतारोहियों को मिले जो उसी मार्ग से शिखर पर चढ़ने का प्रयास कर रहे थे, जिस मार्ग से अमेरिकी पर्वतारोही गए थे। दोनों के शव 19356 फुट की ऊंचाई पर दो मीटर बर्फ के नीचे मिले। (वार्ता) 
ये भी पढ़ें
शिक्षक वही है जो बच्चे की आंखों से भविष्य को पढ़ सके : दीपक खरे