• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. NRI driver arrested in fauja singh hit and run Case, fortuner seized
Last Modified: जालंधर , बुधवार, 16 जुलाई 2025 (10:27 IST)

फौजा सिंह को टक्कर मारने वाला चालक गिरफ्तार, टोयोटा फॉर्च्यूनर जब्त

fauja singh
Fauja Singh news in hindi : दुनिया के सबसे उम्रदराज मैराथन धावक फौजा सिंह को टक्कर मारने वाले वाहन के चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। जालंधर जिले के करतारपुर के दासूपुर निवासी अमृतपाल सिंह ढिल्लों (26) को मंगलवार रात गिरफ्तार किया गया और उसकी टोयोटा फॉर्च्यूनर गाड़ी भी जब्त कर ली गई है। ALSO READ: 114 वर्षीय फौजा सिंह का निधन, सड़क पर टहल रहे मैराथन धावक को गाड़ी ने मारी टक्कर
 
फौजा सिंह (114) जालंधर स्थित अपने पैतृक गांव ब्यास पिंड में जालंधर-पठानकोट राजमार्ग पर सोमवार शाम टहलने निकले थे, तभी ढिल्लों के वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। ढिल्लों उस समय भोगपुर से किशनगढ़ जा रहा था। हादसे में फौजा सिंह को गंभीर चोटें आईं और उसी दिन उनकी मौत हो गई। ग्रामीणों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि फौजा सिंह 5 से 7 फुट तक हवा में उछल गए थे।
 
बताया जा रहा है कि आरोपी का परिवार विदेश में रहता है और वह हाल में अपने पैतृक स्थान लौटा था। आरोपी से पूछताछ की जा रही है तथा जल्द ही और जानकारी सामने आएगी।
 
पुलिस ने बताया कि घटना के बाद चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 281 (सार्वजनिक मार्ग पर लापरवाही से वाहन चलाना) और 105 (गैर इरादतन हत्या) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
 
जालंधर ग्रामीण के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह ने कहा कि हमने सीसीटीवी फुटेज से वाहन की पहचान कर ली है। यह पंजाब में पंजीकृत टोयोटा फॉर्च्यूनर है। दुर्घटनास्थल से हमें गाड़ी की हेडलाइट के कुछ टुकड़े मिले थे। इसके बाद हमने वाहन का पता लगाया। वाहन को एक से ज्यादा बार बेचा जा चुका है। ALSO READ: फौजा सिंह : जिसने 90 के बाद ज़िंदगी को दोबारा दौड़ाया, अब उनकी रफ्तार यादों में दौड़ेगी!
 
फौजा सिंह ने 89 वर्ष की उम्र में मैराथन दौड़नी शुरू की थी और फिर दुनिया भर में अपने जोश एवं जज्बे का डंका बजाया। उनकी एथलेटिक क्षमता के कारण उन्हें टर्बन्ड टॉरनेडो कहा जाने लगा। वह 100 वर्ष की आयु में मैराथन पूरी करने वाले पहले व्यक्ति बने और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेते हुए उन्होंने कई रिकॉर्ड बनाए।
 
edited by : Nrapendra Gupta 
ये भी पढ़ें
राहुल गांधी ने आत्मदाह करने वाली छात्रा के पिता से की बात, बोले उनकी आवाज में बेटी का दर्द