गुरुवार, 17 जुलाई 2025
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Airlander 10 plane, Airlander, World's largest Plane
Written By
Last Modified: गुरुवार, 18 अगस्त 2016 (15:09 IST)

विश्‍व के सबसे बड़े विमान 'एयरलैंडर 10' ने भरी उड़ान

International news
लंदन। विश्व के सबसे बड़े विमान ने 'एयरलैंडर 10' ने मध्य इंग्लैंड के कार्डिंग्टन में एक हवाई अड्डे पर एकत्र भीड़ की तालियों की गड़गड़ाहट के बीच अपनी पहली उड़ान भरी। यह विमान कुछ तकनीकी कारणों से पहली कोशिश में उड़ान नहीं भर पाया था।
 
विमान ने सफल उड़ान भरी। इससे 85 साल पहले आर101 ने अक्‍टूबर 1930 में इसी हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी और यह फ्रांस में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था जिससे 48 लोग मारे गए थे।
 
निर्माता हाईब्रिड एयर व्हिकल (एचएवी) के अनुसार, 92 मीटर लंबे एयरलैंडर 10 को मूल रूप से अमेरिकी सेना के सतर्कता विमान के तौर पर विकसित किया गया है लेकिन इसका इस्तेमाल माल ढोने समेत वाणिज्यिक क्षेत्र के कई कार्यों में भी किए जाने की संभावना है।
 
फर्म को इस परियोजना को विकसित करने के लिए ब्रिटेन की सरकार से 37 लाख डॉलर की आर्थिक मदद मिली थी। फर्म ने एयरलैंडर को मौजूदा समय में उड़ान भर रहा सबसे बड़ा विमान करार दिया था।
 
एचएवी के अनुसार, एयरलैंडर 4,880 मीटर तक और 148 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ान भर सकता है। विमान को पहले रविवार को उड़ान भरनी थी लेकिन तकनीकी कारणों से ऐसा नहीं हो सका था। विमान ने बुधवार को उड़ान भरी। (भाषा) 
ये भी पढ़ें
तालिबान कमांडर सहित 19 आतंकवादी ढेर