शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. अमेरिका में फेडेक्स केंद्र में गोलीबारी में 8 लोगों की मौत
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 16 अप्रैल 2021 (15:03 IST)

अमेरिका में फेडेक्स केंद्र में गोलीबारी में 8 लोगों की मौत

shootings | अमेरिका में फेडेक्स केंद्र में गोलीबारी में 8 लोगों की मौत
इंडियानापोलिस (अमेरिका)। इंडियानापोलिस में फेडेक्स के एक केंद्र पर गुरुवार रात को हुई गोलीबारी की घटना में 8 लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस प्रवक्ता जिनी कुक ने शुक्रवार को बताया कि इस घटना में कई अन्य लोग घायल हुए हैं जिन्हें स्थानीय अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है।
 
कम से कम 4 लोगों को अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है जिनमें से एक गंभीर रूप से घायल है। 2 अन्य को घटनास्थल पर ही उपचार दिया गया। इस घटना में कोई कानून प्रवर्तन अधिकारी घायल नहीं हुआ है।  इससे पहले पुलिस ने बताया था कि बंदूकधारी ने स्वयं को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

 
कुक ने बताया कि घटना गुरुवार की रात की है। जब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो वहां पर गोलीबारी चल रही थी। फेडेक्स की ओर से शुक्रवार को एक वक्तव्य जारी किया गया जिसमें कहा गया कि अधिकारियों के साथ सहयोग किया जा रहा है।

इसमें कहा गया कि इंडियानापोलिस हवाई अड्डे के निकट हमारे फेडेक्स केंद्र पर हुई गोलीबारी की दुर्भाग्यपूर्ण घटना से हम अवगत हैं। सुरक्षा हमारी शीर्ष प्राथमिकता है और प्रभावित लोगों के प्रति हमारी संवदेनाएं हैं। फेडेक्स केंद्र में काम करने वाले घटना के एक चश्मदीद ने बताया कि गोलियों की आवाज आई और उसके बाद उसने एक बंदूकधारी को वहां देखा।
ये भी पढ़ें
कोरोना टीकाकरण कार्यक्रम पर बवाल, 18 प्लस को वैक्सीन लगाने की मांग, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला